सागर। जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गोपालगंज पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षों से पैरोल जंप कर फरार चल रहे 30 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है यह कार्रवाई उसी प्रकरण की कड़ी है जिसमें कुछ दिन पूर्व उसके सगे भाई एवं ₹30,000 के इनामी आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया था
थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे थे इन्हीं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2011 से फरार पैरोल जंपर आरोपी अब्दुल जाहिद पिता अब्दुल बाहिद निवासी शनिचरी चौगना थाना गोपालगंज को आज दिनांक 20.03.2026 को गिरफ्तार किया गया जानकारी के अनुसार
है कि आरोपी अब्दुल जाहिद वर्ष 2011 में सेंट्रल जेल सागर से पैरोल पर रिहा हुआ था, किन्तु नियत अवधि पूर्ण होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं लौटा और तभी से फरार चल रहा था गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को भ्रमित करता रहा इसी प्रकरण में उसका सगा भाई अब्दुल राशिद जो ₹30,000 का इनामी आरोपी था, को हाल ही में गोपालगंज पुलिस द्वारा जयपुर (राजस्थान) से सुनियोजित एवं फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया था भाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस आरोपी की तलाश और तेज कर दी थी ईद से पहले घर आने की फिराक तलाश के दौरान उपनिरीक्षक नीरज जैन को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ईद के पहले अपने पुराने ठिकाने शनिचरी क्षेत्र में आने की कोशिश कर रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर क्षेत्र में गुप्त निगरानी शुरू की हनुमान अखाड़ा क्षेत्र में सटीक घेराबंदी, फिल्मी अंदाज में दबोचा
हनुमान अखाड़ा क्षेत्र में बारीकी से निगरानी के दौरान खिन्नी के पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो नीले रंग की शर्ट पहने और लाठी के सहारे चल रहा था मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये से मिलान होने पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने प्रारंभ में अपनी पहचान छुपाने का प्रयास किया किन्तु पुलिस की सख्त एवं तकनीकी पूछताछ के आगे टिक नहीं सका और अंततः उसने अपना नाम अब्दुल जाहिद होना स्वीकार कर लिया उसने यह भी बताया कि वह वर्ष 2011 से पैरोल जंप कर फरार है आरोपी को 20.03.2026 को समय 12:25 बजे गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया।
0 Comments