सागर। दिनांक 19.03.2026 को आवेदक राम गोपाल जोगी निवासी रहली पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचे उन्होंने बताया कि वे छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और अपने कार्य के सिलसिले में बस स्टैंड से कटरा बाजार आए थे इसी दौरान वे अपना बैग ऑटो में ही भूल गए जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी थी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,000/- थी यद्यपि यह राशि कम प्रतीत हो सकती है लेकिन आवेदक के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवनयापन का साधन थी
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के स्टाफ द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाई गई महिला आरक्षक रक्षा आरक्षक गौरव एवं आरक्षक लखन द्वारा सूझबूझ एवं तकनीकी प्रयासों से संबंधित ऑटो का संभावित नंबर ट्रेस किया गया तत्पश्चात ऑटो चालक से संपर्क स्थापित कर उसे तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया कुछ ही समय में ऑटो चालक नीरज कोरी पिता रामचरण कोरी, निवासी मछरियाई वाहन क्रमांक MP15R3312 कंट्रोल रूम पहुंचा और ईमानदारी का परिचय देते हुए आवेदक का बैग सुरक्षित सुपुर्द किया पुलिस की मौजूदगी में बैग को विधिवत आवेदक को लौटाया गया साथ ही ऑटो चालक को हिदायत दी कि यदि कोई भी सामान छूटता है तो तत्काल पुलिस थाने में जमा कराए पुलिस की तत्परता से खिला चेहरे पर मुस्कान अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर आवेदक राम गोपाल जोगी भावुक हो उठे और सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
0 Comments