यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त

सागर।प्रदेश में लगातार सामने आ रहे बस हादसों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित सागर संभाग में यात्री बसों की सघन जांच के लिए विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आरटीओ सागर के नेतृत्व में आरटीओ उड़नदस्ता एवं टीम द्वारा मुख्य मार्गों और आरटीओ कार्यालय के सामने संयुक्त चेकिंग कार्रवाई की गई इस दौरान आने-जाने वाली यात्री बसों को रोककर उनकी गहन जांच की गई जांच के दौरान इन बिंदुओं पर रही खास नजर बसों में आपातकालीन द्वार चालू हालत में हैं या नहीं इमरजेंसी एग्जिट के सामने अतिरिक्त सीट फिट तो नहीं की गई
10 किलो क्षमता के अग्निशमन यंत्र उपलब्ध और सक्रिय हैं या नहीं यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग द्वार मौजूद हैं या नहीं स्लीपर बसों में ड्राइवर केबिन और यात्रियों के बीच अवैध पार्टीशन तो नहीं
जांच के दौरान जिन बसों में इमरजेंसी द्वार के सामने अतिरिक्त सीटें लगी मिलीं, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया परिवहन विभाग की टीम ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 10,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला अभियान के दौरान कुल 48 बसों की जांच की गई साथ ही फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा दस्तावेज, ड्राइवरों के वैध लाइसेंस और बैज की भी जांच की गई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, हेडलाइट, इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर और ओवरलोडिंग की स्थिति को भी चेक किया गया चेकिंग टीम ने बस चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि आपातकालीन द्वार और सुरक्षा उपकरण यात्रियों की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी विभाग द्वारा यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments