मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत

सागर।मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार कपिल तिवारी पिता रमाकांत तिवारी ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मृतक के बेटे आदर्श तिवारी ने बताया कि पिता ने करीब 20 लाख रुपये जान पहचान और दोस्तों को उधार दे रखे थे हाल ही में कपिल के भाई का एक्सीडेंट हो गया था जिनका इलाज भोपाल में चल रहा है भाई के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी लेकिन उधार लेने वाले लोग रुपये लौटा नहीं रहे थे बार-बार मांगने पर भी कोई रकम वापस नहीं मिली आर्थिक तंगी और भाई के इलाज की चिंता से परेशान होकर मृतक ने यह कदम उठाया बताया गया कि मृतक एक डायरी में उधार देने वाले सभी लोगों का नाम और हिसाब लिखकर गए हैं पुलिस ने डायरी जब्त कर ली है मोतीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है डायरी में दर्ज नामों से पूछताछ की जाएगी साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Post a Comment

0 Comments