सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को आसामाजिक तत्वों, क्षेत्र की आम शांति भंग करने वाले व्यक्तियों एंव जिला बदर आरोपियों पर सतत निगाह रखने एंव उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना केंट में
दिनांक 25.05.2026को मुखबिर द्वारा को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी पिता साविर मकरानी उम्र 24 वर्ष निवासी 12 मोहाल जिसका जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा दिनांक 13.11.2025 को 08 माह की अवधि के लिये जिला बदर आदेश जारी किया गया था जो आदेश का उल्लंघन कर 12 मोहाल सदर बाजार केंट में घूम रहा है थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे के द्वारा सूचना पर संज्ञान लेकर त्वतरित कार्यवाही करते हुये मय स्टाफ के मौके पर दविश दी गई जो आरोपी फरहान उर्फ बिहारी को मौके पर गिरफ्तार किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे सउनि कैलाश उईके,आर.भानु प्रताप चौधरी, आनंद सृजन तिवारी,विशाल रावत, दिनेश तिवारी, प्रआरक्षक भवानीशंकर ब्यास का सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments