कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिला कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सौंपी समस्याओं की चार्जशीट

सागर।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सागर जिले की नवआगत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से सौजन्य मुलाकात की इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, पार्षद ताहिर खान, पार्षद नीलोफर अंसारी, पार्षद रिचा सिंह गोंड तथा अल्पसंख्यक विभाग के चमन अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे सागर जिले के इतिहास में अब तक की तीसरी महिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया इस औपचारिक भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रशासनिक उपेक्षा चरमराती कानून व्यवस्था और लंबे समय से अधर में लटके प्रमुख विकास कार्यों पर अत्यंत सूक्ष्मता से चर्चा की और उनके त्वरित निराकरण हेतु एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा
कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय मुख्यालय सागर की प्रशासनिक अनदेखी और उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए तीन अत्यंत गंभीर और संवेदनशील बिंदुओं की ओर उनका ध्यानाकर्षण कराया पत्र में सबसे प्रमुखता से शहर की पेयजल समस्या को रेखांकित करते हुए बताया गया कि सागर में भविष्य में गहराने वाले जल संकट और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर बजट भी जारी कर दिया था लेकिन राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक ढुलमुल रवैए के चलते यह जनकल्याणकारी कार्य आज तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है जिसके कारण आने वाले समय में सागर की जनता को भीषण पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने अपने निगम कार्यकाल के दौरान तथा राजघाट बांध की स्थापना के समय बांध को लेकर निर्धारित की गई भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उन्हें दी जिस पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पुरानी फाइल निकालकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शहरी गली-मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की पगडंडियों तक पैर पसार चुके अवैध शराब के काले कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की कलेक्टर प्रतिभा पाल को अवगत कराया गया कि अवैध शराब के अत्यधिक प्रचलन के कारण जिले में आए दिन गंभीर मारपीट और हिंसक अपराध सामने आ रहे हैं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि शराब माफिया अपने इस अवैध तंत्र को संचालित करने के लिए गरीब और मध्यम वर्ग के भोले-भाले युवाओं को चंद रुपयों का लालच देकर अपराध की अंधी दुनिया में धकेल रहे हैं जिसका सीधा और घातक असर आम घरेलू महिलाओं पारिवारिक ताने-बाने और सभ्य समाज की सुरक्षा पर पड़ रहा है इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जिले में महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबकों के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताया उन्होंने कहा कि इन संवेदनशील वर्गों के साथ हो रहे लगातार अपराधों के कारण पूरे जिले में एक अघोषित असुरक्षा और भय का वातावरण व्याप्त हो गया है प्रतिनिधिमंडल ने नवआगत कलेक्टर से बेहद आग्रह पूर्वक मांग की है कि सागर के नागरिकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन सभी गंभीर समस्याओं के स्थाई निराकरण के लिए तत्काल जमीनी स्तर पर सख्त, निष्पक्ष और दंडात्मक कदम उठाने संबंधी ठोस कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments