सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों और शोधार्थियों द्वारा गेट, नेट एवं सेट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी महेंद्र अहिरवार ने गेट-2026 और शोधार्थी आर्ची जैन एवं गिरिजा शर्मा ने नेट-2025 में साथ ही सेट-2025 में घनश्याम अहिरवार, आयुष जायसवाल पल्लवी लोखंडे, शिवानी चक्रवर्ती, शिवम प्रजापति साहिल सिंह, अनिकेत चतुर्वेदी ने यह सफलता हासिल की है इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वाय.एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बधाइयां दी और कहा कि डॉ. हरीसिंह गौर साहब के विचारों को आगे बढ़ाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करो साथ ही विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष प्रो. केशव टेकाम और डॉ. वीरेंद्र मटसेनिया द्वारा भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर बहुत हर्ष व्यक्त किया ।
0 Comments