सागर।शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई विवेकानंद वार्ड के मछरयाई क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 5 आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ जारी बताई गई हैं मृतक की पहचान मयंक साहू के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच गायत्री तिराहा के पास मयंक साहू और यश सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी तेजी से बढ़ी और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया इसी दौरान आरोपी ने बेहद नजदीक से मयंक के चेहरे पर गोली चला दी गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई घटना के बाद मौजूद लोगों ने घायल मयंक को तत्काल भाग्योदय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया
घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें भी गठित की गई हैं अभी मामले में और आरोपी भी हो सकते हैं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
0 Comments