सागर।थाना बांदरी की रजवांस चौकी अंतर्गत खुरई रोड स्थित वेयरहाउस के पीछे खेत में बने कुएं में 22 वर्षीय युवक का शव तैरता मिला युवक बीते दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान रोहित अहिरवार पिता रघुवीर अहिरवार निवासी इनायतपुर थाना खिमलासा के रूप में हुई है रोहित सागर से अपने गांव लौट रहा था लेकिन रास्ते में रजवांस क्षेत्र से अचानक गायब हो गया मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब रिलायंस टावर के पास युवक का मोबाइल फोन, जूता, बैग और खून के धब्बे मिले घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर युवक का बैग बरामद हुआ जबकि पास बने शौचालय के दरवाजे और तार फेंसिंग पर खून के बड़े-बड़े निशान पाए गए इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया करीब 36 घंटे की तलाश के बाद युवक का शव खेत के कुएं में तैरता मिला
प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं शरीर पर चोटों के गंभीर निशान भी पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों से सख्ती से पूछताछ कर रही है परिजनों के अनुसार रोहित सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था दो दिन पहले वह बस से अपने गांव इनायतपुर लौट रहा था उसकी अंतिम लोकेशन रजवांस-खुरई बस स्टैंड क्षेत्र में मिली थी
जब युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला बाद में मोबाइल और अन्य सामान मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई और पुलिस को सूचना दी गई परिजनों का कहना है कि रोहित का किसी से कोई विवाद नहीं था उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है साथ ही पोस्टमार्टम सागर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कराने की मांग भी उठाई है मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल तैनात किया गया पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं मौके पर एडिशनल एसपी संजीव उइके, एसडीएम मनोज चौरसिया तहसीलदार कमलेश सतनामी, थाना प्रभारी सुम्मेर जागेत, चौकी प्रभारी विजय पटेल सहित जिले के कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी भी घटनास्थल पर पहुंचे
अब पूरे क्षेत्र में एक ही सवाल गूंज रहा है।
0 Comments