शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों फरार आरोपी चोरी की घटना करने वालो के विरूद्ध केंट पुलिस की कार्यवाही

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया(भा.पु.से) द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को फरार आरोपी क्षेत्र की आम शांति भंग करने वाले व्यक्तियों चोरी की घटना करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत लगातार आसामाजिक तत्वों एंव आम शांति भंग करने वाले एंव फरार आरोपियो के विरूद्ध मुखबिर द्वारा सूचना पर प्राप्त होने पर सदर कजलीबन मैदान, मढिया बिठ्ठलनगर, शास्त्री चौक सदर ककरयाऊ घाटी, बात्सल्य स्कूल के पास, जोगर्स पार्क में अलग अलग जगहों पर केंट पुलिस द्वारा दविश दी गई दिनांक 19.05.2026 को फरयादी जीशान खान निवासी बंगला एरिया एवं फरियादी सजल खान निवासी घंसू मुंशी मस्जिद के पास थाना कोतवाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपीगण समीर पिता शकील खान उम्र 23 वर्ष नोमान पिता फिरोज मंसूरी उम्र 19 वर्ष राहिल पिता शकील खान उम्र 18 वर्ष, एहसान पिता रसीद खान उम्र 21 वर्ष, इमरान उर्फ मुन्नू पिता शेख इकबाल उम्र 20 सभी निवासी झूला तिराहा शुक्रवारी थाना गोपालगंज द्वारा मारपीट कर गाडियो मे तोडफोड कर दी हैं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना केंट में प्रथक अपराध दर्ज किया गया था प्रकरण में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपीगण उपरोक्त को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया  20.05.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना केंट के अपराध क्रमांक 145/26 अपहरण, बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी अभय पिता अरविंद्र अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी मढिया बिठ्ठलनगर थाना केंट को भी गिरफ्तार किया गया हैं दिनांक 19.05.2026 को फरियादी मनोज पिता भगवानदास पटैल उम्र 60 वर्ष निवासी तुलसीनगर वार्ड थाना केंट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18.05.2026 की दरम्यानी रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तुलसीनगर वार्ड मे स्थित दुकान की सटर का ताला तोडकर दुकान का सामान चोरी कर ले गया है फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना कार्यवाही करते हुये आज 20.05.2026 को आरोपी आकाश पिता भगवानदास अहिरवार निवासी पटेलियाना मोहल्ला मढिया बिठ्ठलनगर थाना केट को बिधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी में गया मशरूका जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई हैं। 

Post a Comment

0 Comments