सागर।शाहगढ़ तहसील के ग्राम बीला के ग्रामीणों ने छानबीला थाना पुलिस स्टाफ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सागर को शुक्रवार को शिकायत सौंपी है ग्रामीणों ने एसपी से लिखित शिकायत में थाना प्रभारी कमल कुमार समेत पांच पुलिस कर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं गांव की शीला आदिवासी सुहागरानी आदिवासी, कमलेश रैकवार, अरविंद रैकवार और रामकृपाल रैकवार का आरोप है कि 14 मई की सुबह 11:30 बजे थाना परिसर में पानी भरने गए थे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुएं से थाना स्टाफ ने एक की जगह दो कनेक्शन ले लिए हैं इससे कुएं में पानी नहीं बचता शिकायत के मुताबिक पानी भरने गई महिलाओं शीला और सुहागरनी के बर्तन दीनदयाल और ब्रजेश ने तोड़ दिए और धक्का देकर गिराया और गालियां दीं बाद में कमलेश, अरविंद और रामकृपाल के साथ भी अभद्रता की गई दीनदयाल ने कमलेश का मोबाइल और पानी का डिब्बा तोड़ दिया आरोप है कि यह सब थाना प्रभारी के सामने हुआ ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद उन्हें थाने में बैठाकर धमकाया गया कि ऐसे केस में अंदर कर देंगे जमानत नहीं होगी उन्होंने थाने के CCTV कैमरे सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चेक कराने की मांग की है आवेदकों ने एसपी से जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments