सागर।जरुआखेड़ा चौकी क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है बंट जरुआखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत की गई आरोप है कि जलंधर थाना नरयावली निवासी नीलेश कुशवाहा ने युवती को घर बुलाकर मारपीट की और जबरन कीटनाशक पिला दिया जानकारी के अनुसार युवती और नीलेश के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों बस से बीना आते जाते थे इसी दौरान रास्ते में बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें बढ़ीं प्रेम संबंध गहराने के बाद नीलेश ने युवती को शादी का भरोसा दिया था पीड़िता के भाई का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि नीलेश ने चोरी छिपे किसी और से शादी कर ली है जब युवती ने इस बारे में नीलेश से बात करनी चाही तो उसने उसे घर बुलाया वहां नीलेश ने रिश्ता खत्म करने की बात कही युवती के विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और जबरन कीटनाशक पिला दिया हालत बिगड़ने पर नीलेश और उसका परिवार युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़कर चला गया अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की सूचना पर जरुआखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए पीड़िता के भाई ने नीलेश और उसके परिजनों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है युवती ने कहा कि उसे न्याय चाहिए पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
0 Comments