सागर।गोपालगंज थाना अंतर्गत जिला अस्पताल के महिला सर्जरी वार्ड नंबर 5 में एक शराबी ने हंगामा कर दिया दरअसल एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार को देखने आया था लेकिन शराब के नशे में धुत होकर वार्ड में हंगामा करने लगा वार्ड में मौजूद लोगों के मुताबिक व्यक्ति मरीजों के परिजनों व स्टाफ से गाली गलौज कर रहा था उसकी हरकतों से वार्ड में अफरा तफरी मच गई हालात बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल किया सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी और उग्र हो गया लेकिन पुलिस की समझाइश से उसे काबू किया और वार्ड से बाहर निकाला वहीं इस मामले को देखने के बाद अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक समाने आ रही है इस तरह से शराब के नशे में अस्पताल के अंदर कई व्यक्तियों को देखा गया है उत्पात मचाते है इसके अलावा बीते दिन पूर्व एक व्यक्ति द्वारा वार्ड में ही शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था फिलहाल इस तरह की लापरवाही से मरीज और उनके परिजनो में दहशत का माहौल है।
0 Comments