शराब पीकर वाहन चलाने वालों अब हो जाएं सावधान क्योंकि हर चौराहे पर बैठी है पुलिस

सागर।पुलिस अधीक्षक सागर के आदेश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है एसपी के निर्देश के बाद शहर के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाए हैं ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और सीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त टीमें सड़कों पर उतर गईं कैंट, तीनबत्ती, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कटरा और मकरोनिया सहित हर बड़े चौराहे पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहनों की जांच की जा रही है पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों की जांच की जो व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते मिले उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई कई वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया और चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और जेल तक की सजा हो सकती है सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस का सहयोग करें। 

Post a Comment

0 Comments