सागर। किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान के तहत 16 मई से 30 मई तक कृषि रथ ब्लॉक एवं गांव स्तर तक पहुंचकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि विभाग की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देंगे अभियान का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कृषि विभाग की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त किसान भारत की असली पहचान बनेगा किसानों को योजनाओं की सही जानकारी मिलना बेहद जरूरी है ताकि वे शासन की सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकें उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें आधुनिक खेती उन्नत बीज सिंचाई योजनाओं तथा कृषि अनुदान संबंधी जानकारी दें मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिससे कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सके उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है और कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों एवं योजनाओं के माध्यम से मजबूत करना है कृषि रथ अभियान किसानों को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं से जोड़ने हेतु खरीफ की तैयारी हेतु सागर जिले में कृषि रथ का शुभारंभ किया गया इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले की सात विधानसभाओं के अंतर्गत कुल 11 विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा प्रत्येक दिन लगभग तीन से चार पंचायत में भ्रमण कर कृषि रथ के माध्यम से संबद्ध विभागों की जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई जाएगी कृषि रथ अभियान का उद्देश्य जिले के किसानों तक सीधे पहुंचकर उन्हें आधुनिक खेती नवाचार सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आय-वृद्धि के उपायों की जानकारी देना है इस कृषि रथ में उपस्थित तकनीकी दल कृषि वैज्ञानिक विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसानकिसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर किसानों को फसल उत्पादन बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य, कीट-रोग नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन एवं कृषि यंत्रीकरण जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी कृषि रथ संचालन के दौरान किसानों को निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण
फसल विविधीकरण एवं लाभकारी फसल चयन पर मार्गदर्शन,एकीकृत पोषक तत्व रोग एवं कीट प्रबंधन
कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि-उद्यमिता,पशुपालन एवं मत्स्य पालन आधारित गतिविधियाँ कृषि एवं संबद्ध विभागों की सहभागिता आधुनिक तरीके तथा सहकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी इस अवसर पर उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र सागर से कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रमुख डॉ के एस यादव, परियोजना संचालक एम के प्रजापति उद्यानिकी विभाग से उपसंचालक उद्यानिकी पी एस बडोले,पशुपालन विभाग से सहायक संचालक डॉ वी एस ठाकुर, मत्स्यपालन विभाग से आर एम प्रजापति के साथ साथ कृषि विभाग के समस्त सहायक संचालक सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments