पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण

सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होने जा रहा है प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं प्रशिक्षण वर्ग को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला मुख्य मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल Heritage Hotel तक भाजपा के झंडे, बैनर एवं स्वागत द्वारों से पूरे मार्ग को सजाया गया है पूरे परिसर को भाजपा के रंग में रंगते हुए कार्यकर्ताओं ने समूचे वातावरण को भाजपामय बना दिया है प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभव कुकरेले ने आवास भोजन बैठक व्यवस्था पंजीयन स्वच्छता सुरक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा प्रातः 10:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग टोली के जिला संयोजक मनीष चौबे सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया एवं चैन सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार विक्रम सोनी शैलेंद्र श्रीवास्तव आलोक केशरवानी अमित बैसाखिया नीरज यादव शालीन सिंह,हेमंत पचौरी,भूपेंद्र नामदेव,बालकिशन सोनी नमन समैया श्रीराम रिछारिया,हरिओम भट्ट,प्रणव कनौआ खड़क सिंह, विशाल खटीक, देवेंद्र अहिरवार नितिन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments