सागर।थाना देवरी के पृथ्वी वार्ड में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया पीड़िता रेखा पाठक ने 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की लिखित शिकायत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपी है पीड़िता ने आवेदन में परिवार के ही अनिल पाठक, मुकेश पाठक, स्वयं पाठक कनिष्ठ पाठक, सौरभ पाठक और गौरव पाठक को आरोपी बताया गया है जानकारी के अनुसार घटना 13 मई की रात 9:30 बजे की है रेखा पाठक के अनुसार घर के बाहर पति अरविन्द और बेटे तांशू के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकली मुकेश और अनिल पति को लात घूसों से पीट रहे थे बीच बचाव करने पर कनिष्ठ और अनिल तलवार लेकर आ गए तलवार रोकने पर रेखा के सिर में लग गई झगड़े के दौरान स्वयं पाठक ने लाठी से पीठ पर वार किया सौरभ ने कटर से तांशू के कान पर हमला कर दिया बचाने आए देवर तरुण को भी पीटा गया जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी विवाद के बाद अरविन्द की पीठ और गर्दन तांशू के कान और तरुण के सिर व हाथ में चोट आई है रेखा का आरोप है कि थाना देवरी में मामूली धाराओं में केस दर्ज हुआ लेकिन चोट के अनुसार धाराएं नहीं लगाई गईं और पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की फिलहाल पीड़िता रेखा ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
0 Comments