सागर।रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सोए यात्री का गुम हुआ बैग तत्परता से खोजकर महिला को सुरक्षित लौटा दिया बैग में सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और कपड़े सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान था
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मथुरा निवासी यात्री अमर सिंह पिता बृजेंद्र सिंह अपने परिवार की महिला के साथ ट्रेन से सागर स्टेशन पहुंचे थे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के बीच परिवार को नींद आ गई नींद खुलने पर उनका बैग गायब मिला परेशान यात्री ने तुरंत जीआरपी थाने पहुंचकर बैग गुम होने की सूचना दी यात्री ने बताया कि बैग में इस्तेमाल के कपड़े एक सोने की अंगूठी और चांदी की पायल रखी थी जिनकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये है सूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ हरकत में आया टीम ने तत्काल प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश शुरू की कुछ ही देर में स्टाफ को लावारिस हालत में पड़ा बैग मिल गया बैग की जांच कर पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया गया अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री परिवार ने राहत की सांस ली उन्होंने जीआरपी की तत्परता और ईमानदारी की दिल खोलकर प्रशंसा की जीआरपी थाना प्रभारी
एच एल चौधरी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता हमारी प्राथमिकता है यात्रियों से भी अपील है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और सोते समय सतर्क रहें।
0 Comments