सागर के बहेरिया दिल दहलाने वाली घटना मां-बेटी के शव कुएं में पत्थर से बंधे मिले

सागर।बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ेरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहां एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी का शव कुएं में पत्थर से बंधे मिला मृतकों की पहचान देवकी लोधी पति अजब लोधी और उनकी 3 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार देवकी की शादी को 8 साल हो चुके थे बुधवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों और परिजनों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला मृतिका के शरीर पर भारी पत्थर बंधा मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया परिवार वालों के मुताबिक घटना हत्या है या आत्महत्या, यह पुलिस जांच का विषय है पुलिस ने देर रात 2 बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा वहीं इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है बहेरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है कुएं के आसपास के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments