सागर।दरअसल मध्यप्रदेश के सागर शहर में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक अपनी पत्नी और ढाई साल की मासूम बेटी के साथ करीब 850 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी के पीछे टेकरी पर लगे टावर का बताया जा रहा है तपती गर्मी के बीच टावर की ऊंचाई पर पूरा परिवार बैठा नजर आने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जानकारी अनुसार युवक की पहचान बलराम अहिरवार के रूप में हुई है उसके साथ पत्नी कृष्णादेवी अहिरवार और उनकी ढाई साल की बेटी भी टावर पर मौजूद थीं युवक मासूम बच्ची को गोद में लेकर ऊंचाई पर बैठा रहा जिससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ परिवार का आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर मारपीट की थी युवक के भाई के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर बलराम ने यह कदम उठाने की कोशिश कर रहा है फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एसपी ने परिवार को सुरक्षित नीचे उतारा लिया है।
0 Comments