सागर। सीहोरा स्थित आकाश विकास वेयरहाउस और साई कृपा वेयरहाउस के संचालक ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं संचालकों का कहना है कि रिश्वत नहीं देने के कारण उनके वेयरहाउस की डीएसी क्लियर नहीं की जा रही है और न ही अनाज रखने की अनुमति दी जा रही है
वेयरहाउस संचालकों के अनुसार उन्होंने बैंक से लोन लेकर वेयरहाउस का निर्माण कराया था लेकिन पिछले तीन वर्षों से नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी की कार्यप्रणाली के चलते उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बैंक का कर्ज चुकाना मुश्किल हो रहा है और ज़ेवर गिरवी रखने की नौबत आ गई है संचालकों ने आरोप लगाया कि जिला अधिकारी रोहित बघेल द्वारा दोनों वेयरहाउसों से 50-50 हजार रुपये की मांग की गई थी आरोप है कि राशि नहीं देने पर भुगतान रोक दिया गया संचालकों के मुताबिक आकाश विकास वेयरहाउस में रखे चना,मसूर,सरसों और गेहूं का करीब 55 लाख रुपये बकाया है जबकि साई कृपा वेयरहाउस में रखे गेहूं का लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान लंबित है
उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में रखे अनाज की सुरक्षा दवाई और कर्मचारियों के भुगतान पर भी अब तक करीब चार लाख रुपये अपनी ओर से खर्च किए जा चुके हैं संचालकों का कहना है कि वे लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है फिलहाल मामले को लेकर वेयरहाउस संचालकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और लंबित भुगतान कराने की मांग की है।
0 Comments