सागर।मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी की टीम ने मानवता की मिसाल पेश की घर से नाराज होकर भागी 16 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया बालिका थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से लापता थी
दिनांक 23/05/2026 को थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरबा के अप.क्र. 159/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत लापता बालिका की तलाश संबंधी सूचना सागर जीआरपी को प्राप्त हुई हुलिये के आधार पर स्टाफ ने स्टेशन सागर पर तलाश शुरू की प्लेटफॉर्म पर एक बालिका बताये गए हुलिये की भटकी हुई मिली
पूछताछ में बालिका उम्र 16 साल ने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर भागकर सागर आ गई थी जीआरपी स्टाफ ने उसे सांत्वना देकर थाने लाया और आरपीएफ महिला आरक्षक की सुरक्षा में रखा तुरंत थाना बैकुण्ठपुर और बालिका के परिजनों को सूचना दी गई
सूचना पर बालिका के पिता व चाचा थाना जीआरपी सागर पहुंचे थाना बैकुण्ठपुर के निर्देश पर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित उसके पिता और चाचा के सुपुर्द कर दिया गया अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और सागर पुलिस का आभार व्यक्त किया इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में उनि एच.एल. चौधरी, सउनि संतोष मर्सकोले, प्र.आर 308 भानू प्रताप सिंह, प्र.आर. 287 प्रकाश कोरी, आर 367 मोहसिन खान, आर. 231 नीरज यादव एवं आरपीएफ महिला आरक्षक की सराहनीय भूमिका रही
जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों और महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
0 Comments