सागर।थाना मोतीनगर क्षेत्र के पथरिया हाट से आए माता पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने ही रिश्तेदार पर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार पथरिया हाट निवासी माता पिता ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को उनका रिश्तेदार पवन लोधी पिता मोती लोधी निवासी अगरौठा थाना घुवारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है माता पिता मजदूरी करते है उस वक़्त दोनों मजदूरी के लिए गये थे तभी आरोपी बेटी को भगा ले गया वहीं मां ने बताया कि उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी थी कि पवन उसे परेशान कर रहा है मारपीट कर रहा और रस्सी से बांध कर रखे है मामले में माता पिता एक माह से थाना मोतीनगर के चक्कर काट रहे है लेकिन पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही माता पिता ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पुलिस वाले थाना प्रभारी से मिलने नहीं देते परेशान हो कर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच एसपी से मिलने की गुहार लगाई जहां फिर उन्हें एसपी से मिलने नहीं दिया अब न्याय की आस में भटक रहे माता पिता मीडिया के सामने आये और सारी आपबीती बताई किस तरह से पुलिस प्रशासन पीड़ितों को दर दर भटकने पर मजबूर कर रहा है इसके पूर्व भी थाना मोतीनगर के खिलाफ पीड़ितों की शिकायत पर कार्यवाही न करने के आरोप लगे है फिलहाल एसपी से न्याय की गुहार लगाने के बाद माता पिता उम्मीद की किरण लेके गए जहां उन्हें विश्वास है कि नए एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही होगी और जल्द ही उन्हें उनकी बेटी सुरक्षित मिल जाएगी।
0 Comments