सागर।जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने नेहरू को युगांतकारी नेता बताया उन्होंने कहा जिस तरह से शिल्पकार एक मूर्तियां बनाता है उन्होंने भारत का निर्माण किया वे समावेशी धर्मनिरपेक्ष और विज्ञान सम्मत राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे नेहरू चाहते थे कि देश के बच्चे तकनीकी कौशल हासिल करें और उच्च शिक्षा के माध्यम से दुनिया का मुकाबला करें अध्यक्ष मोहासा ने कहा कि आज भारत में अंधविश्वासों को स्थापित करने की चेष्टाएं चल रही है आम नागरिक परेशान है और शासन व्यवस्था अंग्रेजों की तरह त्रासदायी हो गई है असहमतियों पर जुल्म होते हैं उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू एक सम्यक समाज का निर्माण करना चाहते थे और वे मानते थे की सांप्रदायिकता चाहे अल्पसंख्यक की हो या बहु संख्या की वह देश के लिए खतरनाक ही होती है पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे उन्होंने 1947 से 1964 तक अपने कार्यकाल के दौरान देश को आधुनिक बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनमें योजना आयोग का गठन और प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों (IIT) की स्थापना शामिल है नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा की औद्योगिक और आर्थिक विकास पंचवर्षीय योजनाएं नेहरू जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजना आयोग की स्थापना की उन्होंने 1951 से पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की जिसने कृषि और औद्योगिक विकास की ठोस नींव रखी
प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा की आधुनिक शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावावैज्ञानिक और तकनीकी विकास को गति देने के लिए उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), परमाणु ऊर्जा आयोग और अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) की नींव रखी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उन्होंने भाखड़ा नांगल और दामोदर घाटी जैसे बड़े बांध बनवाए जिन्हें वे आधुनिक भारत के मंदिर कहते थे
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, सुरेन्द्र सुहाने, उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, प्रवक्ता डॉ हेमकुमारी कुर्मी, जतिन चौकसे कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया, उपाध्यक्ष आर आर पारासर पार्षद सीमा चौधरी महासचिव जनपद सदस्य संजय मोंटी यादव,अवधेश सिंह सिमरिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी कमल चौधरी, जय पाराशर सचिव सृजन चंदन सुहाने, पिंकी दुबे प्रेमनारायण अहिरवार अजय अहिरवार गुड्डू रैकवार,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, इंद्रभूषण तिवारी, स्टैंड मोहन तिवारी, अ.जा.के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हेमंत लारिया सचिव इदरीश खान, मनोज राय संतोष विश्वकर्मा सुनील चौधरी, पप्पू सेन,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में नेहरू को मौन श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
0 Comments