चकराघाट स्थित गंगा मंदिर में गंगा दशहरा पर विशेष पूजन, 1933 से जुड़ी है मंदिर में लोगो की आस्था

सागर।चकराघाट स्थित ऐतिहासिक गंगा मंदिर में गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए मंदिर के पुजारी ने  जानकारी दी कि इस पावन पर्व पर मां गंगा का अभिषेक आरती और विशेष भोग लगाया गया यह मंदिर वर्ष 1933 में निर्मित हुआ था और इसकी धार्मिक मान्यता काफी अधिक है गंगा मंदिर में यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं लोगों की गहरी आस्था और विश्वास इस मंदिर से जुड़ा हुआ है मान्यता है कि गंगा दशहरा पर यहां पूजन करने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं गंगा दशहरा के दिन मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से सुख-समृद्धि और जल संरक्षण की कामना की आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

Post a Comment

0 Comments