धर्मिक ग्रन्थ रामचरितमानस जलाने पर भड़का जय महाकाल हिंदू संगठन थाना गोपालगंज में दिया ज्ञापन

सागर।जय महाकाल हिंदू संगठन ने बुधवार थाना प्रभारी गोपालगंज को ज्ञापन सौंपकर पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस का अपमान करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की मांग की संगठन ने बताया कि सागर शहर में एक व्यक्ति ने रामचरितमानस पर सुतली बम लगाकर धार्मिक ग्रन्थ जलाने जैसी निंदनीय हरकत की है इससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और शहर में आक्रोश का माहौल है ज्ञापन में कहा गया कि यह कृत्य केवल धार्मिक ग्रंथ का अपमान नहीं बल्कि सामाजिक आस्था और धार्मिक सौहार्द पर सीधा प्रहार है संगठन ने चार मांगें रखीं आरोपी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई हो घटना में अन्य व्यक्ति या समूह की संलिप्तता पर भी कार्रवाई की जाए भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए और शहर की शांति बनाए रखने के लिए शीघ्र कार्रवाई कर जनता को अवगत कराया जाए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक व संवैधानिक दायरे में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments