भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का भव्य स्वागत

सागर। भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में निकाली गई भव्य वाहन रैली का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया इस अवसर पर रैली पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा और उत्साह के साथ अभिनंदन किया गया जिला अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग तप एवं धर्म रक्षा के प्रतीक हैं उनका जीवन समाज को सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं बताशा गली के बाहर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे अंशुल हर्षे,शिवा यादव, नीलेश जैन, चंचल विश्वकर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments