सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बीएमसी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतका की पहचान 30 वर्षीय संध्या अहिरवार के रूप में हुई है जिन्हें 17 तारीख को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था
परिजनों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई उन्होंने नर्सिंग स्टाफ पर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है परिजनों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया जिससे महिला की हालत बिगड़ती चली गई बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे संध्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की फिलहाल बीएमसी प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है वहीं परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
0 Comments