बाबा बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार पति पर संकट का डर दिखाकर ले जाता था जेवर

सागर।जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में बाबा के भेष में महिलाओं को ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी महिलाओं को उनके पति पर संकट का डर दिखाकर पूजा के बहाने मंगलसूत्र और जेवरात लेकर फरार हो जाता था सोमवार को थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया बताया कि 17 अप्रैल को खमरिया रोड भदभदा निवासी मालती प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी उसने बताया कि एक व्यक्ति बाबा बनकर आया पति पर संकट बताकर मुझे डरा दिया और पूजा के नाम पर उसका मंगलसूत्र रुमाल में रखवाकर फरार हो गया जब रुमाल खोला तो मंगलसूत्र गायब मिला इसी तरह 8 अप्रैल को धाऊ गांव में भी हेमलता पटेल के साथ ऐसी ही ठगी की गई थी पुलिस ने मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों की मदद से आरोपी बालमुकुंद उर्फ हलुआ निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना को गिरफ्तार किया पूछताछ में उसने दोनों वारदातें कबूल कर लीं पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया सामान जिसमें कुल  36 सोने के गुरिया, 2 सोने पेंडल, इसके अतिरिक्त 10 इलायची आकर के सोने के गुरिया पायल और सोने की चैन भी बरामद की है पुलिस के अनुसार आरोपी भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं को निशाना बनाता था और इसी तरह राहतगढ़ क्षेत्र में भी वारदात कर चुका है फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Post a Comment

0 Comments