बंडा परियोजना उलदन बांध एवं विस्थापन कॉलोनी का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

सागर।कलेक्टर श्रीमती पाल ने  बंडा परियोजना उलदन बांध का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की परियोजना के सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जावे जिससे कि जून माह में पूरी क्षमता के साथ बांध का जल भराव हो सके उन्होंने जल भराव वाले ग्राम वासियों को पानारी स्थित विस्थापित कॉलोनी में तत्काल विस्थापित करने के निर्देश दिए साथ में जल भराव वाले ग्राम वासियों से अपील की 30 में पूर्व सभी अपने-अपने ग्राम को छोड़कर नई विस्थापित की जा रही कॉलोनी में विस्थापित हों उन्होंने कहा कि विस्थापित कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं कलेक्टर ने कहा कि विस्थापन कॉलोनी में आवास पहुँच मार्ग सड़कें, शुद्ध पेयजल, पाइपलाइन विद्युतीकरण, नालियां, ड्रेनेज सिस्टम सार्वजनिक शौचालय जैसी समस्त सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं
परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध आनंद ने बताया कि परियोजना की पुंनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति म.प्र. शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्र. 22 (ए)/192/2024 एमपीएस 31/318/भोपाल दि. 07.03.2024 द्वारा रु. 3219.62 करोड़ की प्रदाय की गई है परियोजना अंतर्गत प्रेशराईज्ड पाईप प्रणाली से सागर जिले के बण्डा तहसील में 35253 हे0, शाहगढ तहसील में 10675 हे0, मालथौन तहसील में 16266 हे0 एवं छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील मे 13379 हेक्टेयर कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है परियोजना से 278 ग्रामों में कुल 80000 हेक्टेयर कमाण्ड क्षेत्र हेतु सिंचाई का जल प्रदाय किया जाना लक्षित है बाँध की कुल जल ग्रहण क्षमता 313.07 मि.घ.मी. है जिसमे 412 ग्रामों को पेयजल हेतु 16.11 मि.घ.मी. एवं 1.018 मि.घ.मी. औद्योगिक क्षेत्र सौरई को.कुल 17.128 मि.घ.मी.आरक्षित किया गया है परियोजना के बाँध का निर्माण कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है बाँध निर्माण कार्य जून-2026 मे पूर्ण किया जाना लक्षित है तथा पाईप प्रणाली की भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत हैं समस्त कार्य माह दिसम्बर-2026 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है जिससे 278 ग्रामों को सिंचाई योजना से पेयजल एवं औद्योगिक क्षेत्र हेतु कुल 17.128 मि.घ.मी. पानी आरक्षित किया गया है बाँध एवं नहर कार्य का अनुबंध M/s. TPL-PCIPL-JV Hyderabad अनुबंध किया जाकर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है जिसका विवरण निम्नानुसार है यूनिट-1 बाँध कार्य बाँध की कुल लंबाई 926.00 मी. है मिट्टी बाँध 756.00 मी. तथा कांक्रीट बाँध 170.00 मी.वर्तमान में कांक्रीट बाँध का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments