गौरझामर पुलिस की बड़ी सफलता 3000 रुपये का ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर।गौरझामर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस टीम ने 3 साल से फरार चल रहे 3,000 रुपये के ईनामी आरोपी करन रैकवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है
​थाना गौरझामर के अपराध क्रमांक 403/23 धारा 354 भा.द.वि. एवं धारा 3(1)(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट में आरोपी करन रैकवार पिता मूलचंद रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भौहारी थाना सानौधा पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा 3,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 18/04/2026 को गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड में घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया आरोपी को आज दिनांक 19/04/2026 को न्यायालय सागर के समक्ष पेश किया गया है आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है गिरफ्तार आरोपी करन रैकवार थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी से हत्या जैसे जघन्य अपराध में भी लंबे समय से फरार है इस मामले में माननीय प्रधान सत्र न्यायाधीश कटनी द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट भी जारी किया गया है गौरझामर पुलिस द्वारा इस संबंध में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments