सागर।मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू की जानी है सरकार तीन बार खरीदी की डेट बढ़ा चुकी है ऐसे में किसानों का मन टूटने लगे हैं और उन्हें मजबूरी में कृषि उपज मंडी में अपना गेहूं बेचना पड़ रहा है जहां उन्हें एवरेज भाव 2300 रुपए के आसपास मिल पा रहा है और इस तरह किसान को प्रति क्विंटल 300 रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है अगर कोई किसान मंडी में 100 क्विंटल अपना गेहूं बेचता है तो उसे₹30000 का नुकसान हो रहा है सोमवार को किसानों ने मीडिया को अपनी परेशानी बताई किसान सागर कृषि उपज मंडी में अपना गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं और कम भाव मिलने से उन्हें इसका दुख भी हो रहा है कि कई महीनों तक मेहनत की लेकिन जब अपना अनाज बेचने की बारी आई तो सरकार तारीख पर तारीख बढ़ा रही और उन्हें मंडी में कम भाव मिल रहा है किसानों ने बताया कि किसी के घर शादी आने वाली है और उन्हें पैसों की जरूरत है इसलिए जैसे भाव में जितना भी बिक रहा है माल उतना बेच रहे हैं किसान के बताया कि वह अपनी पूरी खेती लगभग उधारी में ही करता है अब जिन लोगों से उधार लिया था वह अपना पैसा लेने घर आने लगे हैं ऐसे में नुकसान भले ही हो लेकिन जिन लोगों ने भरोसा करके हमारा काम किया था अब उनको पैसे देने हैं इसलिए मजबूरी में मंडी में बेच रहे।
0 Comments