सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिलेभर में उत्सव और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला सागर से लेकर गांव गाँव तक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाया
ध्वजारोहण के बाद कार्यालय परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई और नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से अखंड भारत की आकर्षक प्रतिकृति बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया स्थापना दिवस के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय से संविधान चौक तक 47 ध्वजों के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हाथों में ध्वज और युवाओं के भारतीय जनता पार्टी के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे मार्ग को भाजपामय कर दिया ध्वज यात्रा के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन के संघर्ष और पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की नींव के पत्थर हैं जिनके परिश्रम और समर्पण के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है कार्यक्रम का संचालन स्थापना दिवस कार्यक्रम सांचालन टोली संयोजक चैन सिंह ठाकुर एवं सह संयोजक यश अग्रवाल आभार जगन्नाथ गुरैया व संध्या भार्गव ने किया कार्यक्रम के उपरांत सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 17 जिलों में कार्यालय निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भाजपा का 47वां स्थापना दिवस जिले के सभी 37 मंडलों और 1271 बूथों पर पूरे उत्साह से विभिन्न कार्यकर्मो के आयोजन के साथ मनाया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार साहू,राजकुमार सतभैया डॉ.वीरेंद्र पाठक डॉ.डीपी चौबे,मनोहर तिवारी,महेश जैन,पंकज मुखराया,राम प्रसाद विश्वकर्मा,एड.रुप किशोर यादव हरिनारायण नामदेव,पूर्व विधायक पारुल साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल हरिराम सिंह,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,पार्षद,मंडल पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।
0 Comments