सागर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष विधायक पंचायत अध्यक्ष और महापौर स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन टोली जिला संयोजक चैन सिंह ठाकुर सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया,यश अग्रवाल संध्या भार्गव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा हरिराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया इसअवसर पर कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष किया कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियोंपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा इसके बाद 47 ध्वजों के साथ पार्टी कार्यालय से संविधान चौक तक तथा वहां से पुनः भाजपा कार्यालय तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 17 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखाऔर सुना जाएगा दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments