सागर।रहली सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श और धन संग्रह को लेकर क्षत्रिय महासभा जिला सागर की बैठक रहली स्थित रामराजा गार्डन में सम्पन्न हुई, जिसमें क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं बैठक को संबोधित करते हुए लखन सिंह ने कहा कि यह आयोजन पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह की प्रेरणा से समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा लखन सिंह ने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके और उन्हें समाज के अन्य वर्गों के समान अवसर प्राप्त हों उन्होंने बताया कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जो अपनी बेटियों का विवाह अच्छे तरीके से करना चाहते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं कर पाते बैठक में उपस्थित समाज के नागरिकों ने सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं धन संग्रह को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए इस दौरान लखन सिंह ने कहा कि सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा रहली बैठक में वरिष्ठ संरक्षक सौदान सिंह राठौर, श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत महिला विंग अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह सिंगदोनी युवा अध्यक्ष, अभिजीत सिंह गोल्डी ब्लॉक अध्यक्ष रहली, राहुल सिंह चोरा ने विचार रखे रणधीर सिंह मसाब ने संचालन किया तथा जगदीश सिंह मासाब पाटइ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments