सागर।नगर निगम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार की शाम 6 बजे निगमायुक्त ने 5 दुकानदारों पर 5 हजार का जुर्माना किया है दरअसल निगमायुक्त अपने अमले के साथ शहर में साफ़ सफाई का जायजा लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने यहां वहां पड़े हुए कचरे की पहचान कराकर सम्बंधित दुकानदारों पर कार्यवाई की गई और लापरवाही बरतने पर दुकान प्रतिष्ठान संचालकों पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना कर चालान कटवाया गया इस दौरान आयुक्त राजकुमार खत्री ने तीन बत्ती पर आनी मेडिको, दीपचंद एंड संस मेडिकल,पारस फर्नीचर,साहू साईकिल सुभाष नगर समेत 5 दुकान संचालकों द्वारा कचरा सड़क और नाले में फेंके जाने पर कचरे से पहचान की गई और कुल 5 हजार रूपये के जुर्माने किये गये इसके अलावा सम्बंधित दुकान संचालकों से कचरा साफ कराया गया और आगे से इस प्रकार स्वच्छता के विरुद्ध व्यवहार न करने की हिदायत भी दी गई बता दें की शुक्रवार को निगमायुक्त निगम अमले के साथ सुबह के समय शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे थे उन्होंने सिविल लाइन, पीलीकोठी दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, तीन मढ़िया परकोटा तीनबत्ती होते हुए राधा तिराहा से भगवानगंज और खुरई रोड का निरीक्षण किया इस दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले निगमकर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये साथ ही सड़क किनारे या नालों में पड़े कचरे से कचरा फेंकने वालों की पहचान कराकर जुर्माने करायें निगमायुक्त ने नवाचार कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान के तहत खुद खड़े होकर कचरे को फेंकने वालों की पहचान कराई और जुर्माना वसूला गया।
0 Comments