निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अटल पार्क का किया ओचक निरीक्षण

सागर।शहर में बने पार्क हरियाली और सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षक प्रदूषण नियंत्रक समृद्ध ऑक्सीजन बैंक हैं इनकी देखरेख और रखरखाव आवश्यकतानुरूप समय पर करें उक्त सख्त निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने शनिवार को अटल पार्क का ओचक निरीक्षण कर दिये उन्होंने अटल पार्क में साईकिल ट्रेक पैदल पाथवे अटल मूर्ति प्रांगण ओपन ऐयर थिएटर सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और अटल पार्क में पड़ी खाली प्लास्टिक बॉटल, रेपर आदि कचरा देखकर संचालक व रखरखाव प्रबंधक एजेंसी को नोटिस देने के निर्देश दिये उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर शहर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए समग्र प्रयास किये जा रहे हैं ऐसे में जरा सी भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये उन्होंने कहा की तत्काल स्वच्छता सुनिश्चित करें व आवश्यकतानुसार रिपेयरिंग और पेंटिंग कार्य करायें ताकि अटल पार्क व्यवस्थित और आकर्षक दिखे स्वच्छता में कमी की कोई गुंजाइस न रहे सूखी पत्तियों को कम्पोस्ट पिट हौदी में एकत्र कर खाद का निर्माण करें पार्को की सूखी पत्तीयां आदि कचरा यहीं के यहीं खाद बनकर उपयोग में लें सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन प्लास्टिक पानी बॉटल आदि पार्क ने न ले जाने दें इससे पार्को में गंदगी कचरे को कम किया जा सकेगा पार्क में घूमने आने वालों को सख्त हिदायत दें की खाद्य पदार्थों के रेपर आदि अन्य कचरा नजदीकी डस्टबिन में ही डालें पार्क में यहां वहां कचरा फैलाने वालों पर सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी के माध्यम से जुर्माना करें डस्टबिन में एकत्र कचरा कूड़ा कचरा कलेक्शन वाहनों में देकर प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचाना सुनिश्चित करें निगम प्रशासन और नागरिकों के बीच विभिन्न सेवाओं की प्रबंध एजेंन्सीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है पार्को के संचालन व रखरखाव को और बेहतर बनाएं स्वच्छता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे यहां के शांत और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में बच्चे, बुजुर्ग युवा, महिलाएं व पुरुष आदि स्थानीय नागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं यहां स्वच्छता व्यवस्था सहित प्रत्येक अत्यावश्यक सुविधा बेहतर हो ताकि सुबह शाम यहां आने वाले आगनतुकों को सर्वसुविधायुक्त हैल्दी वातावरण का लाभ मिले और यहां की स्वच्छता देखकर उन्हें भी स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा मिले।



Post a Comment

0 Comments