गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा ने संविधान चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

सागर। भारतीय जनता पार्टी 47 वें स्थापना दिवस के अंतर्गत द्वारा चलाए जा रहे “गाँव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा धर्मश्री स्थित संविधान चौक पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदादिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहें भाजपा नेताओं ने संविधान चौक सहित आसपास के परिसर में साफ सफाई कर भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का प्रकछाल किया स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाएं रखने का आग्रह किया
स्वच्छता अभियान उपरान्त भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर वार्ड में पद यात्रा करते हुए घर-घर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर संवाद किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित साहित्य भेंट किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर उनसे फीडबैक भी लिया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि गांव चलो बस्ती चलो अभियान आगामी 12 अप्रैल तक चलेगा जिसमें सभी पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि विशाल खटीक,जिला महामंत्री चैन सिंह चेतराम अहिरवार,सुमित यादव,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी निकेश गुप्ता,यश अग्रवाल,सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी,जिला मंत्री संध्या भार्गव,राहुल वैध,सह कोषाध्यक्ष सुषमा यादव,संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार,जय सोनी,रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय,जय सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मधुकर जाटव,राहुल नामदेव नितिन सोनी,मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार,मेघा दुबे,नीरज यादव, अमित बैसाखिया,प्रासुक जैन,प्रतिभा चौबे नितिन सोनी, प्रीति केसरवानी,उर्मिला सहारे,लीना रैकवार,शारदा कोरी, जयश्री रैकवार,प्रणव कनौआ,सतीश जैन,कृष्ण कुमारअहिरवार कुलदीप खटीक,नमन समैया, पंकज भट्ट अंशुल हर्ष, दीपक दुबे राहुल पडेले, युवराज तोमर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments