सागर।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कैंट मॉल के सामने गन्ने के रस का व्यापार करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने गन्ना ठेला लगाने वाले युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया घटना 6 अप्रैल की बताई गई है जिसके बाद गंभीर घायल ने गुरुवार को मीडिया को घटना की जानकारी दी जानकारी के अनुसार मकरोनिया थाना क्षेत्र के 10वीं बटालियन का रहने वाला युवक अनिल अहिरवार कई सालों से कैंट मॉल के सामने गन्ने का ठेला लगा रहा है जिसको लेकर बहेरिया क्षेत्र के लक्ष्मीनगर का रहने वाला ऋषि अहिरवाल आपत्ति जताता है बता दें कि ठेला लगाने को लेकर ऋषि कई बार अनिल के साथ विवाद कर चुका है और ठेला लगाने पर जान से मारने की धमकी देता है पीड़ित अनिल ने बताया कि वह 3 से 4 ठेला उस स्थान पर लगवाता है जिसकी वजह से अन्य किसी व्यक्ति को ठेला लगाने नहीं देता और आए दिन गुंडागर्दी करता है 6 तारीख की शाम उसने गाली गलौज की जिसके बाद अपने कर्मचारियों अभिषेक अहिरवाल,केशव कोरी,रविन्द्र को बुला कर पहले लाठियों से हमला किया फिर चाकू से वार किया घटना में अनिल को पीठ और पेट ने चाकू से गहरे घाव आ गए जिसकी वजह से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है फिलहाल पीड़ित अनिल और उसका परिवार दहशत में है 2 माह से परेशान कर रहा ऋषि अहिरवाल और उसके कर्मचारी घटना करने के बाद खुले आम घूम रहे है पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
0 Comments