चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर।थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
फरियादी संतोष कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हलऊ थाना खिमलासा जिला सागर द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.04.2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्लस क्रमांक MP 04 NR 1447 से अपनी रिश्तेदार को इलाज हेतु तिली अस्पताल सागर लेकर आया था उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर के गेट के पास पार्किंग में खड़ी कर लॉक कर दी थी, परंतु शाम लगभग 05 बजे वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 167/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा टीम गठित की टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जाते हुए चिन्हित हुआ संदिग्ध के हुलिए की पहचान कर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अलग-अलग स्थानों पर निगरानी एवं तलाश अभियान प्रारंभ किया गया
लगातार की जा रही सघन तलाश एवं मुखबिर तंत्र की सक्रियता के परिणामस्वरूप पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोवर्धन मंदिर के पास ग्राउंड के समीप एक व्यक्ति उसी हुलिए का पैशन मोटरसाइकिल लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेन्द्र उर्फ शैतान यादव पिता तुलसीराम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मैनपानी थाना सिविल लाइन बताया प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने उक्त मोटरसाइकिल तिली अस्पताल की पार्किंग से चोरी करना स्वीकार किया पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल को  जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Post a Comment

0 Comments