सागर।महानाट्य को लेकर मंगलवार को शहर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने बताया कि यह भव्य नाट्य प्रस्तुति 16 मई 2026 को सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित की जाएगी कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें देशभर में अपनी अभिनय क्षमता के लिए प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे उन्होंने कहा कि हमारे राम केवल एक नाटक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति मर्यादा और आदर्शों का जीवंत मंचन है जो दर्शकों को आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है कार्यक्रम के दो शो निर्धारित किए गए हैं जिसमें पहला शो दोपहर 2:00 बजे से और दूसरा शो शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा प्रत्येक शो में लगभग 750 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है इस प्रकार कुल मिलाकर 1500 से अधिक लोग इस भव्य प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की टिकट बुकिंग BookMyShow वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है जहां से दर्शक आसानी से अपनी सीट आरक्षित कर सकते हैं पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर अभय दरे, सुरेंद्र सुहाने राजेश पंडित, मनोज डेगरे, रामकुमार पचौरी,अभिषेक गौर सहितअन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे गौरतलब है कि सागर में इस स्तर का रंगमंचीय कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिससे न केवल कला प्रेमियों को एक नया अनुभव मिलेगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
0 Comments