पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर में घुस कर मारपीट कर जहरपिलाया

सागर।थाना सुरखी क्षेत्र के ग्राम दुधोनियां ग्वारी में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार में विवाद हो गया घटना सोमवार  की बताई जा रही है, दरअसल ग्राम दुधोनियां ग्वारी निवासी विनीता यादव अपने घर पर थी उसी समय कुछ लोग आए और विनीता और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे और विनीता को जबरन जहर पिला दिया परिवार के लोगो ने विवाद का कारण 2 दशक पुरानी रंजिश बताया और पथरिया जाट सरपंच प्रमोद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व में विवाद हुआ था जिसके बाद सोमवार को सरपंच ने अपने कुछ लोगों को पीड़िता के घर भेज मारपीट कराई और जहर पिला कर जान से मारने की कोशिश की घटना के समय घर पर महिलाएं मौजूद थी घर के पुरुषों के ना होने पर घटना को अंजाम दिया गया वहीं पीड़िता के देवर प्रदीप यादव ने सरपंच प्रमोद यादव सहित विश्वनाथ निवासी तालचीरी, गांव के ही वीरेंद्र यादव और पड़ोस में रहने वाले राम वरन यादव पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है इसी के साथ पुराने झगड़े की वजह से सरपंच ने उनके परिवार के निर्दोष व्यक्तियों को जबरन फंसाया था जिसकी वजह से सभी पुरुष घर पर नहीं रह पा रहे और थाना सुरखी पुलिस  परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही फिलहाल पीड़िता विनीता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments