सागर।आगासौद चौकी मंडीबामोरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के प्रकरण में अत्यंत गंभीरता तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई
दिनांक 17.04.2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के 16.04.2026 से लापता होने संबंधी रिपोर्ट चौकी मंडीबामोरा में दर्ज कराई गई जिस पर तत्काल अपराध क्रमांक 72/26 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार पतारसी मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ-साथ साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण किया गया अथक एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुआ कि गुमशुदा बालिका महाराष्ट्र राज्य के जिला औरंगाबाद में है
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदेश की सीमाओं से बाहर जाकर लंबी दूरी तय कर जिला औरंगाबाद (महाराष्ट्र) पहुंचकर समन्वय स्थापित किया तथा सूझबूझ एवं सतर्कता के साथ बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तत्पश्चात महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष कथन कराए गए एवं न्यायालय में धारा 183 BNSS के अंतर्गत विधिवत कथन दर्ज कराए गए संपूर्ण वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया परिवार जनों ने पुलिस की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।
0 Comments