वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर।वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत वन परिक्षेत्र खुरई में शिकार के प्रयास का मामला सामने आया है वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है मौके से एक काले रंग की महिंद्रा XUV 3XO कार हथियार एवं कारतूस सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है वन संरक्षक वन वृत्त सागर रिपुदमन सिंह एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर सागर चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन उपवन मंडलाधिकारी उत्तर सागर जयप्रकाश के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 22 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई जानकारी के अनुसार ग्राम घोरट के समीप रात्रि गश्त के दौरान वन अमले को बीट बलोप 'ब' के वनकक्ष क्रमांक PF-22 में सुबह लगभग 4:21 बजे बिना नंबर प्लेट की एक कार वन भूमि के रास्ते के किनारे खड़ी दिखाई दी इसी दौरान जंगल में दो व्यक्ति सर्च लाइट और टॉर्च के माध्यम से आसपास तलाश करते हुए दिखाई दिए उनके पास दो बंदूकें भी थीं वन अमले ने तत्काल वाहन की घेराबंदी की इस दौरान जंगल में मौजूद दोनों व्यक्ति टॉर्च बंद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बैठे दो व्यक्तियों की पहचान शिवम पिता प्रह्लाद लोधी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मालथौन तथा सत्यम पिता हुकुम लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेमरा के रूप में हुई वाहन की तलाशी के दौरान आगे और पीछे की दो नंबर प्लेट सागौन की लकड़ी एक चाकू, तीन जिंदा कारतूस तथा दो खाली कारतूस बरामद किए गए वन विभाग ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा अपराध में प्रयुक्त काले रंग की महिंद्रा XUV 3XO कार जब्त कर ली मामले में दो गिरफ्तार एवं दो फरार आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मालथौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया कार्रवाई में डिप्टी रेंजर वीरेंद्र तिवारी,वनरक्षक वीर प्रताप सिंह,दिनेश मिश्रा,अंकुर राजपूत,रवि जोहरी,राजेन्द्र कुर्मी,राकेश प्रजापति तथा सुरक्षाकर्मी हरनाम कुर्मी एवं अन्नू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments