सागर। शुक्रवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती बाजार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहां पेट्रोल डलवाकर लौट रहे एक युवक पर एक बदमाश ने कटर से हमला करने की कोशिश की उसने तो अपने आप को बचा लिया, पर दो लोग थाने पहुँचे है जो घायल बताये गए है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक हाथ में रेडियम कटर लेकर सड़क पर खुलेआम घूम रहा था और कटर लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था इसी दौरान उसने एक राहगीर युवक को निशाना बनाते हुए उस पर हमला करने का प्रयास किया हालांकि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचा लिया जिससे वह बाल-बाल बच गया और कोई गंभीर चोट नहीं आई घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी बताया जा रहा है कि आरोपी काफी देर तक इलाके में उत्पात मचाता रहा जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लिया घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं अगर समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी बहरहाल घटना के बाद पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं।
0 Comments