सागर।नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुड़ा तालाब में नहाने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली विधायक लारिया की सक्रियता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्वरित संवेदनशीलता के चलते पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप लारिया तत्काल गुड़ा तालाब पहुंचे उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को मौके पर बुलवाया रात्रि का समय होने के कारण रेस्क्यू में बाधा न आए इसके लिए विधायक ने स्वयं मौके पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई उनकी मौजूदगी में चले सर्च ऑपरेशन के बाद मृतकों के शवों को निकालने का प्रयास जारी रहा इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले तेज राम पटेल 20 वर्ष पिता लोकनाथ पटेल, निवासी कैंट 28 नंबर गेट अभिषेक 19 वर्ष पिता विजय मलिक निवासी बंगला नंबर 6, कैंट एवं तनिष्क 20 वर्ष पिता सुनील कोरी, निवासी कैंट तीनों युवक कैंट क्षेत्र के निवासी थे
विधायक लारिया ने इस मर्माहत करने वाली घटना से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विस्तार से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है विधायक प्रदीप लारिया ने इस घड़ी में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं का इस तरह जाना अपूरणीय क्षति है उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का वितरण यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
0 Comments