सागर।थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मोबाइल चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है दरअसल 22 अप्रैल को फरियादिया कुमारी आशी घोषी ने मोतीनगर थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसने बताया कि वह गांधी चौक वार्ड अपनी चचेरी बहन के यहां गई थी उसी समय उसने अपना मोबाइल फोन स्कूटी की बास्केट में छोड़ दिया वापस आ कर देखा तो मोबाइल चोरी हो गया था मोबाइल की कीमत करीब 18 हजार थी जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दे कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी सनी उर्फ सनिल सोनी पिता माधव सोनी निवासी बड़ा बाजार को गिरफ्तार किया जिसके पास चोरी किए गए मोबाइल बरामद हुए और उसने चोरी का अपराध स्वीकार किया जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट, लूट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कई अपराध दर्ज पाए गए जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
0 Comments