जीआरपी पुलिस ने नाबालिग बालक को परिजनों को सौंप उत्कृष्ट कार्य किया

सागर।जीआरपी पुलिस ने नाबालिग बालक को परिजनों को सौंप उत्कृष्ट कार्य किया है मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिग को खोज कर परिजनों के सुपुर्द करने की मुहिम शासन द्वारा चलाई जा रही है जानकारी के अनुसार एक नाबालिक बालक सिंगरौली से सागर भटक कर स्टेशन में सहमा हुआ घूम रहा था जिससे पूछताछ की तो उसने बताया कि घर से नाराज होकर वह सागर आ गया है जिसके बाद उसके पिता बुद्ध लाल मरावी को सूचना दी गई जिसके बाद पिता सिंगरौली से सागर जीआरपी थाना पहुंचे जहां पुलिस ने बालक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है बता दें कि मुस्कान अभियान के तहत लगातार स्टेशन सागर में जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है तथा इसके पहले भी कोलकाता व विदिशा से भटक कर आए चार नाबालिक बालक बालिकाओं को परिजन को सुपुर्द किए है।

Post a Comment

0 Comments