अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार

सागर। रहली पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया
​दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था ​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था ​आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया घने जंगलों में चली घंटों की सर्चिंग और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया
​पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है ​इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।

Post a Comment

0 Comments