सागर। देश की नारी शक्ति अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी उन्होंने कहा कि लोकसभा में हुई हालिया चर्चा के दौरान विपक्षी दलों द्वारा नारी सम्मान के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया जिससे देशभर की महिलाओं में आक्रोश है इसी के परिणामस्वरूप आज गली-गली और मोहल्लों तक नारी शक्ति जागृत होकर सड़कों पर उतर आई है सांसद वानखेड़े ने बताया कि संसद में इस विषय पर लंबी बहस चली और उन्होंने देर रात तक उपस्थित रहकर नारी शक्ति की आवाज को मजबूती से उठाया उन्होंने कहा कि संसद की हर बात इतिहास में दर्ज होती है और देश की जनता सब देख रही है उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन आवश्यक है जिसके लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है यह बात सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने सागर में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कही कार्यक्रम में महापौर संगीता तिवारी लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन एवं पूर्व विधायक सुधा जैन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी पटेल कार्यक्रम सह संयोजक नेहा जैन मंचासीन रहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव एवं आभार कार्यक्रम संचालन टोली सहसंयोजक मेघा दुबे ने व्यक्त किया
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने नारी सम्मान के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा लेकिन अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है चाहे रामायण हो या महाभारत नारी के अपमान के गंभीर परिणाम सामने आए हैं उन्होंने चेतावनी दी कि आज भी नारी शक्ति के साथ अन्याय को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे आएं और समाज में जागरूकता फैलाएं लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन ने लोकसभा में बिल पर चर्चा के
दौरान के प्रत्यक्ष अनुभव को साझा करते हुए कहा कि ज़ब लोकसभा में चर्चा हो रही थी वह मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण था क्यूंकि वहाँ मैंने महिलाओं की एकअद्भुत शक्ति देखी मानो देवी स्वरूप में वे देश के भविष्य का निर्माण कर रही हों आज मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूँ कि यह कोई विफलता नहीं है बल्कि यह एक नए मार्ग की शुरुआत है हम सब जो आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं वह परिवर्तन की दिशा में एक आवश्यक कदम है उन्होने कहा कि हमने ही उन लोगों को वहाँ तक पहुँचाया है जिन्होंने हमारा विरोध किया उन्हें हमने ही चुनकर उस स्थान तक भेजा है इसलिए अब समय है कि हम और अधिक सूझबूझ, समझदारी और जागरूकता के साथ आगे बढ़ें मैं दृढ़ता से मानती हूँ कि एक माँ, एक पत्नी, एक बहन जो अपने परिवार को कुशलता से संभाल सकती है वह देश को भी अत्यंत प्रभावी तरीके से चला सकती है और हम सब मिलकर यह कर सकते हैं आज के इस कार्यक्रम में आप सभी की सहभागिता सराहनीय है मैं आपसे विनम्र आग्रह करती हूँ कि हम केवल यहाँ तक सीमित न रहें हमारी बच्चियाँ, हमारा युवा वर्ग उन्हें भी इस जागरूकता का हिस्सा बनाना होगा यह परिवर्तन किसी एक रैली या एक सम्मेलन से नहीं आएगा यह बदलाव जड़ों से आएगा हमारे घरों से हमारे परिवारों से हमारी सोच से और इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी पूर्व विधायक सुधा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देने का कार्य कर रहे थे विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार देने से रोका है नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों का कृत्य संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा पारित नहीं होने देने से महिलाएं आक्रोशित हैं शनिवार को सागर के चकराघाट से तीन बत्ती तक महिलाओं द्वारा काले वस्त्र पहनकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई सैंकड़ो की संख्या में नारी शक्ति व आमजन आक्रोश पदयात्रा में शामिल हुए जन आक्रोश महिला पदयात्रा में महिलाएं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को सबक सिखाने के लिए लगाए गए नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था बड़ी संख्या में बहनों ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष की तख्तियां लेकर पदयात्रा में शामिल हुईं वहीं पदयात्रा के समापन के पूर्व उपस्तिथ मातृ शक्ति ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया कार्यक्रम में रितु सिंह दीपा तिवारी,शिवा ठाकुर गुंजा,तृप्ति सिंह प्रतिभा चौबे सुनीता रैकवॉर,मीरा चौबे संगीता सिंह,स्वाति तिवारी,डॉली सोनी रूबी पटेल,शारदा कोरी,सोनिया तिवारी जयंती मौर्य आयुषी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।
0 Comments